महिला का अश्लील वीडियो पैसे नहीं देने पर किया वायरल
जहानाबाद, मई 21 -- घोसी, निज़ संवाददाता। मोदनगंज प्रखंड के एक गांव से एक युवती का अश्लील ए आई एडिट वीडियो वायरल कर पैसे मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित के द्वारा रोहन 71 8727आईडी पर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि बाद में उस व्यक्ति के द्वारा उसके नाम पर फर्जी आईडी बनाकर भी उनके दोस्तों एवं परिवारों के बीच वीडियो को वायरल किया गया ताकि उनकी छवि खराब हो। इस मामले में पुलिस घोसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पीड़ित काफी सहमा हुआ है। यह भी पढ़ें- महिला का अश्लील वीडियो पैसे नहीं देने पर किया वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.