झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। रविवार गांव बरौटा में सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसका सिर बुरी कुचला हुआ था। जिससे हत्याकर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। रविवार गांव बरौठा से ग्रामीण अपने कामों को जा रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे पड़ी गिट्टी और खेत के पास एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा तो कहीं से नहीं लग रहा है। आशंका जताई कि महिला की हत्या कर सिर को बुरी तरह किसी चीज से कुचला हुआ प्रतीत होता है। फिर शव फेंककर अज्ञात भाग गए हैं। वहीं सूचना पर एसपी ग्रामीण डा. अरविंद कुमा...