पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के यौध सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों के बाहर निकलते ही उनके अभिभावकों ने रविवार की रात करीब 10 बजे हंगामा शुरू कर दिया। अचानक बढ़े शोर-शराबे और अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौके पर मौजूद मेदिनीनगर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा के निर्देश पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के दौरान पुलिस ने तीन अभिभावकों को हिरासत में लेकर शहर थाना भेज दिया। हालांकि सोमवार की सुबह में तीनों को पीआर बांड भरवाकर रिहा कर दिया गया। सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने सोमवार को लाठीचार्ज के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्थिति को संभालने के लिए केवल आवश्यक कदम उठाए गए। यह भी पढ़ें- बड़ी गड़बड़ी! 47 छात्रों की परीक्षा 5 घं...