लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ड्यूटी पर जा रहे स्कूटी सवार आरक्षी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल आरक्षी चालक का एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है। गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के मीरपुर निवासी आरक्षी चालक रघुनाथ कुमार के मुताबिक वह मौजूदा समय में गोमतीनगर स्थित पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल में रहते हैं। वह नई पुलिस लाइन कल्ली पश्चिम में तैनात है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि वह 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे वह गोमतीनगर से कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी कैलाश इन्क्लेव तिराहे पास एक महिला कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी और वह घायल हो गए। उनको ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.