मोतिहारी, जून 29 -- सुगौली। प्रखंड के सुकुलपाकड़ पंचायत सरकार भवन में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान एक महिला कार्यपालक सहायक के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार, कार्यपालक सहायक स्नेहा कुमारी ने पुलिस को दी सूचना में बताया है कि ग्रामीण अमर किशोर पटेल उन पर दूसरे पंचायत के एक व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने स्वयं को विधायक का करीबी बताते हुए दबाव बनाया। स्नेहा कुमारी के अनुसार, दूसरे पंचायत का मामला होने के कारण उन्होंने प्रमाण पत्र बनाने से इनकार कर दिया। इस संबंध में थानााध्यक्ष अनिस कुमार सिंह का कहना है कि सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के ...