जौनपुर, मई 3 -- शाहगंज। तहसील क्षेत्र के परासिन गांव में शनिवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने जनआक्रोश रैली निकाल आक्रोश जाहिर किया। रैली में दर्जनों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। रैली के माध्यम से उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि महिला बिल पास न होने से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। इसी को लेकर में जिले में तमाम स्थानों पर जगह-जगह महिलाओं की ओर से आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर पहल की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- जखनिया में निकाली महिला आक्रोश रैली कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंडल अ...