मेरठ, जून 18 -- एक महिला कांस्टेबल पर छुट्टी हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप सामने आया। मामला उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और जांच में दस्तावेजों के जाली पाए जाने पर संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। महिला कांस्टेबल आरिफा ड्यूटी के दौरान अचानक गैरहाजिर हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने जब अनुपस्थिति का कारण पूछा तो उसने स्वयं को बीमार बताते हुए तत्काल अवकाश लेने की बात कही। अधिकारियों ने बीमारी की पुष्टि के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। इसके बाद कांस्टेबल ने मेडिकल दस्तावेज और प्रमाणपत्र विभाग में जमा कर दिए। यह भी पढ़ें- फर्जी प्रवेश पत्र लेकर साक्षात्कार देने पहुंची छात्रा, एफआईआर जांच में कई तथ्य संदिग्ध मिले। अधिकारियों ने जब दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो...