किशनगंज, दिसम्बर 11 -- किशनगंज। महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी की मौत मामले में बुधवार को सदर थाना में परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज करवाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मामला फिलहाल आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। मृतका की मां मंजुला कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम भी डुमरिया भट्टा स्थित घटना स्थल पर पहुंची। जिस कमरे में महिला कांस्टेबल का शव मिला था, फोरेंसिक टीम के द्वारा उस कमरे की बारीकी से जांच की गई। स्थल से कई साक्ष्य भी लिए हुए।साक्ष्य को एकत्रित करने के बाद फोरेंसिक टीम भी रवाना हो गई। फॉरेंसिक टीम मंगलवार की देर शाम को किशनगंज पहुंची थी। इधर, घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। प्रियंका कुमारी (31 वर्ष) मूल रूप से नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर रानीपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.