अयोध्या, अप्रैल 19 -- अयोध्या। हनुमानगढ़ी मंदिर में महिला श्रद्धालु का खोया झुमका महिला कांस्टेबल व एक महिला श्रद्धालु की मदद से मिल गया। विनीता कुमारी पत्नी हिमांशु तिवारी निवासी बीकापुर जनपद अयोध्या अपने परिवार के साथ दर्शन कर रही थीं इसी दौरान एक कान का झुमका जिसकी कीमत लगभग दो लाख है मंदिर में कहीं गिर गया। दर्शन करके जब वह निकास द्वार के आगे गई तब उन्हें जानकारी हुई। जिसकी सूचना उन्होने चौकी इंचार्ज हनुमानगढी नरेश सिंह को दी। उन्होंने तत्काल टीम की महिला कांस्टेबल रीना व दर्शन करने आई एक महिला को कार्य मे लगाया। झुमका पाकर महिला श्रद्धालु ने महिला कांस्टेबल तथा दर्शन करने आई एक महिला की प्रशंसा की तथा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें- खोया मोबाइल पा 121 लोगों के चेहरे खिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...