महिला कांवड़ियों की आस्था और हौसले ने खींचा सबका ध्यान
सहारनपुर, अगस्त 3 -- सरसावा, संवाददाता। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में इस बार महिला शिवभक्त भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं। चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से आई महिला कांवड़ियों की श्रद्धा कांवड़ मार्ग पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चंडीगढ़ की काजल और संगीता ने बताया कि पहली बार कांवड़ यात्रा शुरू करते समय दूरी और थकान का डर था, लेकिन हरिद्वार में स्नान और गंगाजल लेने के बाद भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरा भय दूर हो गया। हिमाचल प्रदेश के मंडी जा रहे जत्थे की अनिता शर्मा ने बताया कि सोमा देवी, कुला देवी, शौम्या देवी, सत्य देवी, धीर, प्रताप और जतिन भी संकल्प के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.