हरिद्वार, जनवरी 21 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को देखते हुए मंगलवार रात पुलिस ने जिले की सीमा पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता गावड़े को रोक लिया था। इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेजा। बुधवार को रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच करवाए। एक किसान को प्रताड़ित किया गया जिसके कारण उसे सत्या तक करनी पड़ी। बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की लड़कियों पर की गई शर्मनाक बयानबाजी पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। भाजपा नेता महिलाओं का सम्मान करना भूल ग...