नैनीताल, जनवरी 2 -- भवाली। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को नैनीताल विधायक सरिता आर्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा, कि सरकार के ढुलमुल रवैये और प्रशासन व पुलिस की नाकामी के चलते अंकिता के हत्यारों को अब तक सजा नहीं मिल पाई है। महिला कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि आरोपी ने हत्या नहीं की, तो वास्तविक हत्यारा कौन है और पुलिस आज तक इसका पता लगाने में क्यों नाकाम रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...