पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा सिंह ने डीडीसी को आवेदन देकर हैदरनगर प्रखंड के मुस्सा कला पंचायत में आवास योजना में कथित अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने शिकायत की है कि आवास योजना के लाभुकों के चयन एवं भुगतान में गड़बड़ी की जा रही है। कुछ कर्मियों के स्तर से लाभुकों से अवैध रूप से राशि की मांग की जा रही है और बिना उचित प्रक्रिया के भुगतान में हेरफेर किया गया है। रेखा सिंह ने कहा कि आवास योजना गरीबों के लिए है, लेकिन इसमें अनियमितता की शिकायत बेहद गंभीर है। लाभुकों से पैसे की मांग करना पूरी तरह गलत है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कई मामलों में लाभुकों के खाते से राशि निकालकर पुनः जमा कराने जैसी शिकायतें सामने आई हैं, जो चिंताजनक है। उन...