नैनीताल, मार्च 13 -- भवाली, संवाददाता। रसोई गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी जारी है। शुक्रवार को गैस सिलेंडरों की उपलब्धता नहीं होने और ऑनलाइन बुकिंग में आ रही समस्याओं को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिलाओं ने सेनिटोरियम स्थित उनके आवास के पास सिलेंडरों को फूलमाला पहनाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेसियों ने खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में लगातार गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर समस्या बनी हुई है। यदि देश के हालात सामान्य हैं, तो गैस के दामों में बढ़ोतरी क्यों हो रही है और लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें क्यों आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे होटल और रेस्टोरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.