रामपुर, दिसम्बर 27 -- जिला प्रोवेशन अधिकारी के नेतृव मे महिला कल्याण विभाग द्वारा ‌वीर बाल दिवस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह व अन्य सदस्य द्वारा निबन्ध एवं पोस्टर प्रीतियोगिता मे प्रथम एवं दित्तीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मोमेंटो व कलर किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज़िला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या, अधीक्षक बाल ग्रह, सामाजिक परामर्शदाता, चारु चौधरी, चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला कोऑर्डिनेटर निजामुद्दीन, डिस्ट्रिक्ट सुपरवाइज़र मशकूर साहब, केस वर्कर संजू कुमार, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट निदा जैदी, महिला कल्याण विभाग उपस्थित रहे।‌ ‌

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...