अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। नगर पंचायत जवां के मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज में गुरूवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, के साथ ही सभी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, महिला कल्याण विभाग से प्रीति राजपूत, वंदना शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...