पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत । नगर पंचायत पकड़िया नौगवा में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ईओ हरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सखी वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रशासिका तृप्ति मिश्रा ने समिति के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से अवगत कराने आदि के बारे बताया। अभिषेक कुमार शुक्ला ने विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,उप्र कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ ली गई। इसी क्रम में विकास खंड ललौरीखेड़ा के ग्राम पंचायत खरुआ और सैजना के उप्रावि, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, चिड़ियादाह में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्...