मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम की महिला कर्मी से मारपीट का मामला तूल पकड़ने व लिखित शिकायत के बाद आरोपित लेखापाल सह सामान्य शाखा के प्रभारी राजीव रंजन को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद निगम कार्यालय में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक तीन घंटे मामले को लेकर बैठक हुई। इसके बाद नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से लेखापाल के निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में आरोपित कर्मी को रौतनिया डंपिंग सेंटर में अटैच किया गया है।नगर आयुक्त ने घटना की जांच के लिए उप नगर आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह भी पढ़ें- कॉल कर महिला कर्मी को करता था तंग, कई बार दिया प्रलोभन इसमें सिटी मैनेजर रीतेश कुमार और सहायक टाउन प्लानर आद्या कुंअर (निगम की महिला उत...