कानपुर, अप्रैल 18 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद तहसील में तैनात महिला कर्मी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम व तहसीलदार ने वकीलों के साथ बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। रसूलाबाद तहसील में अमीन पद पर तैनात कुंती देवी नकल नवीस का काम करती हैं। विगत दस अप्रैल को तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ तहसीलदार की मौजूदगी में उक्त महिला कर्मी ने अभद्रता की थी। इसको लेकर वकीलों में नाराजगी है। दो दिन पहले लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा था। शुक्रवार को लायर्स व बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से तहसील में नारेबाजी करते हुए कर्मी को हटाने की मांग की। यह भी पढ़ें- तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन उसके बाद तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंग...