चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चक्रधरपुर रेलवे मंडल के कार्मिक विभाग के तत्वाधान में स्थानीय महात्मा गांधी सभागार में महिलाओं के लिए एक योगा सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर की जानी मानी योगा शिक्षिका स्वेता कुमारी ने योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल मंडल के विभिन्न विभाग के दर्जनों महिलाओं को योगाभ्यास कराया। इस अवसर उन्होंने विभिन्न बीमारियों को नियंत्रित करने वाले कई प्रकार के योग सिखाये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चक्रधरपुर कार्मिक विभाग, वाणज्यि विभाग, सिग्नल एंड टेलीकॉम, मैकेनिकल, वेलफेयर, स्काउट्स एंड गाइड, रेलवे सुरक्षा बल सहित तमाम विभाग की महिलाएं शामिल होकर स्वस्थ रहने के योग एवं गुर सीखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.