फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक रबर की कंपनी में कार्यरत 29 साल की एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के ही सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और वह उसे ब्लैकमेल करते हुए काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आदर्श नगर की 29 साल की एक महिला ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले 8 साल से रबर की एक कंपनी में काम करती थी। कंपनी में ही कमलेश नामक सुपरवाइजर काम करता था। उसने कंपनी के पास ही एक कमरा किराये पर लिया हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि 10 सितंबर 2024 को आरोपी कमलेश उसे काम कराने के बहाने अपने कमरे पर ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.