अलीगढ़, फरवरी 26 -- हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र की एक कार सर्विस सेन्टर में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने सर्विस सेंटर के मालिक समेत कई अन्य सहकर्मियों पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर थाने में तहरीर दी है । आरोप है कि शिवरात्रि के दिन प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, बेहोशी की हालत में गलत काम किया। क्षेत्राधिकारी अतरौली मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि सितंबर 2025 से वह कार सर्विस सेंटर पर नौकरी कर रही थी, इस दौरान कई बार एचआर हेड ने जबरन शराब पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। आरोप है कि शिवरात्रि के दिन ऑफिस में प्रसाद बताकर एचआर हेड ने दो अन्य महिला सहकर्मियों संग मिलकर उसे लस्सी पिला दी, तब मालिक भी मौजूद थे। कुछ देर बाद अचानक उल्टी होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.