कानपुर, मई 26 -- कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के भीतर विवाद अब गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। महिला कर्मचारियों ने संविदा फार्मासिस्ट भोलेन्द्र पर मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार, धमकी और कार्यस्थल पर असुरक्षित माहौल बनाने के आरोप लगाए हैं। वहीं मामले में सीएमओ ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। डीएम को भेजी शिकायत में आरोप लगाया गया कि भोलेन्द्र पिछले कई वर्षों से राजपुर में तैनात है और खुद को संविदा कर्मचारी संघ का पदाधिकारी बताकर कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं। शिकायत में कहा गया है कि महिला डॉक्टरों और अन्य ने कई बार लिखित शिकायतें दीं। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भड़काकर टीम के खिलाफ माहौल बनाया गया। कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष...