मथुरा, नवम्बर 4 -- खेल विभाग के सहयोग से कबड्डी एसोसिएशन द्वारा प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 14 नवम्बर तक मैनपुरी में तथा कुश्ती एसोसिएशन द्वारा सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता 13 से 15 नवम्बर तक मथुरा में कराई जाएगी। इनके लिए मंडलीय के ट्रायल्स 10 नवम्बर को आगरा में होंगे, जबकि जनपदीय ट्रायल्स 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में कराए जाएंगे। क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों से प्रतिभाग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...