सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। पाटलिपुत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दूसरी बिहार महिला कबड्डी चैंपियनशिप में सीतामढ़ी की बेटियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 11 से 17 मार्च तक चले इस लीग में जिले की 13 महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया तथा कई पुरस्कार अपने नाम किए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान सीतामढ़ी की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता से लौटने पर गुरुवार को डुमरा स्थित मां जानकी स्टेडियम में जिला कबड्डी संघ द्वारा खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मौके पर संघ की अध्यक्ष सुजाता कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन, सचिव पीयूष परिमल, संरक्षक अतुल कुमार, चेयरमैन पंकज कुमार सिंह, समाजसेवी ड...