कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास से पहले एचडीएफसी बैंक के सामने दबंगों ने महिला और एक युवती के साथ मारपीट कर दी। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली की चीता मोबाइल पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की रहने वाली महिला और युवती अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ छिबरामऊ बाजार करने आई थी। पश्चिमी बाईपास पर एचडीएफसी बैंक के सामने उनके परिवार के एक युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी थी। जिसे वह लोग देख रहीं थीं, तभी वहां पहुंचे कार चालक से जुड़े कुछ लोगों ने गालीगलौज करते हुए पहले तो घायल बाइक को पीटा, जब उसे बचाने आई महिला और युवती को दबंगों ने सरेराह उन पर भी थप्पड़-घूसें बरसाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.