लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता।मोहनलालगंज के बक्खाखेड़ा गांव और बिजनौर कस्बे में दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे बांस की झाड़ियों में पेड़ से दुपट्टे के सहारे महिला का शव लटका देखा। शव की पहचान सरोजनीनगर के बेहसा निवासी दोस्त की मां विमला देवी उर्फ बन्नो चौरसिया (52) के रूप में की। परिवार में पान दुकानदार पति बालकृष्ण, बेटे राहुल, राबिन और सौरभ हैं। छह माह पहले घर में गिरने से विमला की कमर की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी। वह मानसिक तनाव में रहती थीं। मंगलवार सुबह विमला पूजा करने के बाद बिना बताए घर से निकल गई थी।वहीं, मूल रूप से लखीमपुर खीरी स्थित मल्ल बेहड़ निवासी विनोद रैदास (34) त...