गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शास्त्रीनगर में रहने वाली महिला ने अपने पड़ोसी पर मारपीट, उत्पीड़न, पीछा करने और बेटी के अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी की हरकतों से पूरा परिवार दहशत में है। शिकायत के साथ वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद कविनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान के भूतल पर रहती हैं, जबकि प्रथम तल पर संजय सिरोही रहता है। आरोप है कि संजय पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुका है, जिसकी वीडियो उनके पास सुरक्षित है। इसके अलावा वह आए दिन ऊपर से उनके घर में कूड़ा-कचरा फेंकता है और विरोध करने पर अभद्रता व मारपीट करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने आरोपी द्वारा पीछा क...