बागपत, मार्च 23 -- बड़ौत। नगर के कोताना रोड स्थित सर्व समाज उत्थान समिति के कैंप कार्यालय पर रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवरात्र के उपलक्ष्य में भक्ति गीतों और लोकगीतों का आयोजन हुआ, जिसने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। समारोह सर्व समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और बागपत विधानसभा क्षेत्र से विधायक योगेश धामा ने समाज में फैली कुरीतियों, नशाखोरी और आपसी वैमनस्य जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें सम्मानित कर प्रेरित करना है, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम मे...