अयोध्या, दिसम्बर 11 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी आने वाले जन सामान्य को ठंड के दौरान आवासीय व्यवस्था में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम ने दो स्थायी और छह अस्थाई रैन बसेरे की स्थापना की है। अयोध्या कैंट रोडवेज बस स्टैंड और सिविल लाइन गांधी पार्क में 30-30 बेड के अस्थाई रैन बसेरा स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा इस बार नगर निगम द्वारा महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरा बनाया जा रहा है। अयोध्या में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने रैन बसेरों की व्यवस्था मजबूत की है। नगरीय क्षेत्र में आठ अस्थाई एवं स्थाई रैन बसेरा स्थापित किया जाना है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इन रैन बसेरों में निशुल्क रात्रि विश्राम कर सकेंगे। सभी रैन बसेरों में चारपाई, गद्दे, चद्दर, तकिया और रजाई की पूरी सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.