बेगुसराय, जून 6 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के जयनगर स्थित खेल मैदान में जारी तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन कबड्डी प्रतियोगिता, 2026 का उद्घाटन स्थानीय वरिष्ठ बुद्धिजीवी नागरिकों ने फीता काट कर किया। अतिथियों का स्वागत मिथिलेश कुमार, भुवनेश्वर राय, प्रवीण कुमार ने किया। उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग में बीएफसी अमरपुर और केवीएस मोकामा घाट के बीच हुआ। मोकामा टीम के कोच राजीव रंजन, टीम मैनेजर शिवम कुमार की मौजूदगी में कैप्टन ऋषभ ने टॉस कर खेलते हुए 40 प्वाइंट से अमरपुर टीम को हराया। इसके बाद महिला वर्ग में मोकामा बनाम परोरा के बीच रोमांचक कबड्डी मैच हुआ। मोकामा की कैप्टन साक्षी शर्मा के नेतृत्व में बेहतर पारी खेलते हुए जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- महिला और पुरुष दोनों वर्ग में मोकामा की जीत मोकामा की खिलाड़ी अंजलि, कोम...