रामपुर, फरवरी 23 -- बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने एक परिवार के साथ मारपीट करने और युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने मोहल्ला कस्बा राजपुर निवासी धर्मपाल से एक प्लाट खरीदा था। बीते सप्ताह वह प्लाट पर जब निर्माण कार्य करा रही थीं, तभी आरोपी परविंदर, प्रमोद कुमार, धर्मपाल, दिनेश और कुछ अज्ञात लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने जबरन प्लाट की चौड़ाई कम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दबंगों ने गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति, पुत्र और पुत्री को भी बुरी तरह पीटा गया। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.