बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर मशहूर दांदव में छींटाकशी का विरोध करना एक महिला और उसके पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी दंपती ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मोतीपुर मशहूर दांदव निवासी पूनम पत्नी सूर्यलाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव की रहने वाली रेनू पत्नी बुधई ने उस पर अभद्र टिप्पणियां व छींटाकशी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- छींटाकशी का विरोध करना पड़ा भारी, दम्पति को लाठी से पीटा विरोध करते हुए ऐसा करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। इसी बात से नाराज होकर रेनू व उसके पति बुधई पुत्र भीखू ने गाली-गलौज शुरू कर द...