धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में भर्ती मनोरोगी महिला और उसके नवजात बेटे की घर वापसी का मामला फिर उलझ गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) और पुलिस की पहल पर जामताड़ा की रहने वाली महिला के पिता और सास को स्थानीय मुखिया के साथ बुधवार को अस्पताल बुलाया गया। दोनों पक्षों ने महिला और उसके नवजात को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें सरायढेला थाने ले जाया गया, जहां समझाने का प्रयास किया गया। बता दें कि महिला 15 दिन पहले अपने पिता के साथ डीएमसीएच पहुंची। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद पिता उसे अस्पताल में छोड़कर चला गया और फिर लौटकर नहीं आया। इंतजार के बाद डॉक्टरों की सलाह पर महिला को भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय निगरानी में उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। उसने स्वस्थ बेटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.