बदायूं, फरवरी 20 -- उझानी। मकान के दूसरे तल पर रह रही आरती राठौर ने अपने जेठ और उसके बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं जेठ विनोद ने भी छोटे भाई की बहू और उनके बच्चों पर अकारण गाली देने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस में दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। नगर मोहल्ला बहादुरगंज निवासी महिला का आरोप है कि मकान के प्रथम तल पर रह रहे उनके जेठ आए दिन उनके साथ गालीगलौज करते हैं। विरोध करने पर आज उन पर अपने पुत्रों और पुत्री के साथ हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.