मुजफ्फरपुर, जून 8 -- ​मुजफ्फरपुर। पक्की सराय में शनिवार की रात आपसी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के कई लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। घटना को लेकर पीड़िता मोईना खातून ने सोमवार को नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 6 जून की रात पड़ोस के तनवीर आलम, राजू, तौकीर, जकीर सहित अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला उनके बेटों मो. आजाद और मो. गुलाब को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर की महिलाएं बीच-बचाव करने आईं तो आरोपियों ने पीड़िता व उसकी गर्भवती बहू को बेरहमी से पीटा। यह भी पढ़ें- महिला और गर्भवती बहू को बेरहमी से पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...