पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बकैनिया निवासी नन्हीं देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गांव के ही राजू की पत्नी का राजू से विवाद हो गया। इस बात को लेकर राजू और उसके चाचा वीरेंद्र उससे रंजिश मानने लगे। रंजिश का कारण उसका और राजू की पत्नी का मायका एक ही गांव में होना है। 24 अप्रैल को शाम साढ़े छह बजे दोनों लोग उसके घर के सामने आकर गाली गलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। बचाने आए उसके पुत्र कौशल को भी आरोपियों ने पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...