रामपुर, मार्च 26 -- गंज थाना क्षेत्र के मझरा काशीपुर निवासी राममूर्ति घर पर मौजूद थी। इस दौरान पास में ही रहने वाले लोग आए और गाय छोड़ने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। आरोपियों का कहना था कि पीड़िता ने गाय छोड़ी है,जो उनकी फसल खराब करती है। जबकि,महिला ने कई बार मना किया कि उसके द्वारा गाय नहीं छोड़ी गई है। इसी बात पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होती देख महिला के परिजन बचाव के लिए आए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। राम प्रसाद तमंचे से गोली मारने की धमकी देने लगा। बचाव के लिए आए पड़ोसियों ने सभी का समझाया। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राम प्रसाद,अजय,रोहित और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.