फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। हथगांव थाना के सिठौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक विधवा महिला और उसकी 16 वर्षीय भतीजी से मारपीट का की गई। नयापुरवा मजरे सिठौरा निवासी सुघर सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर की शाम गांव के कुछ लोगों ने उनकी चाची राधा देवी और नाबालिग भतीजी को गाली देने के बाद लाठी-डंडों से पीटा। हमले में राधा देवी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हथगाम थाना प्रभारी ने दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...