मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- मझोला थाना के लाइनपार क्षेत्र निवासी युवती और उसकी बहन व भांजी की फोटो किसी ने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। आरोपी ने फोटो के साथ आपत्तिजनक कमेंट भी किए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर सौर्या नाम से आईडी बनाई है। आरोपी उस आईडी पर महिला, उसकी बहन और भांजी की फोटो डालकर गंदे मैसेज और आपत्तिजनक कमेंट कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी आईडी पर भी आपत्तिजनक और अभद्र कमेंट कर परेशान कर रहा है। उसने महिला के फोटो और वीडियो भी वायरल कर दी। इस संबंध में एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया ...