नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में बुधवार सुबह एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। भागते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों में 30 वर्षीय अनीता और उसकी पांच, चार व तीन वर्ष की तीन बेटियां शामिल हैं। जिले के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति मुनचुन केवट पर संदेह है। आशंका है कि वारदात से पहले चारों को नशीला पदार्थ दिया गया और बेहोशी की हालत में हत्या की गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और खाने-पीने के सामान के नमूने जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। अनीता परिवार सहित गली नंबर-तीन, चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.