मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। महिला ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों की बैठक पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पर हुई। इस दौरान पारिवारिक विवाद से सम्बंधित 57 में 20 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान सात दम्पत्ति आपसी मतभेद भूलाकर एकदूजे के साथ रहने के लिए रजामंद हो गए। ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से नाजिया-आमिर, तन्नू-पवन वर्मा, बाला-राकेश, अनीता-वीरेंद्र, गर्गविजय-सोनी, सलमा-हामिद और सोनी-श्रवण आपसी मतभेद भूलाकर एकदूजे के साथ रहने के लिए रजामंद हो गए। जबकि 12 मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण फाइल बंद कर दी गई। एक अन्य मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए अगली बैठक 12 अप्रैल को नियम किया गया। इस अवसर पर ऐच्छिक ब्यूरो की सदस्य अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद, इंस्पेक्टर मंजू सिंह, उपनिरीक्षक समरजीत यादव, मह...