शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर में महिलाओं, बच्चों और आमजन की सुरक्षा व सहायता के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से सहयोग मांगा। उन्होंने रेड क्रॉस सचिव डॉ. विजय जौहरी को बताया कि सेंटर में हिंसा पीड़ित महिलाओं को पांच दिन तक आश्रय दिया जाता है और यहां चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन व जिला बाल सुरक्षा इकाई संचालित हैं। डॉ. विजय जौहरी ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मुरारी दीक्षित, प्रदीप कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर रेड क्रॉस से मांगा सहयोग यह भी पढ़ें- जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...