सोनभद्र, अगस्त 12 -- सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग की टीम ने बुधवार को संत कीनाराम विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में महिला एवं बाल सुरक्षा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पीसीपी एनडीटी अधिनियम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं आपातकालीन सेवा-112 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। वहीं छात्र-छात्राओं को सुरक्षित व्यवहार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए किसी ...