औरैया, जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत पीड़ित महिलाओं और बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में 18 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से आठ मामलों में कुल 24 लाख रुपये की आर्थिक क्षतिपूर्ति एवं राहत राशि स्वीकृत की गई। बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत सभी प्रकरणों का बिंदुवार परीक्षण किया गया। समीक्षा के बाद आठ मामलों को सहायता के लिए स्वीकृत किया गया, जबकि दो मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए समाज कल्याण विभाग को स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई। इसके अलावा आठ मामलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर निरस्त करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने क...