महिला एपीओ से दिनदहाड़े बैग छीनकर भागा ई-रिक्शा चालक
प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में लूट-छिनैती की वारदातों में तेजी से इजाफा होने लगा है। महिला एपीओ से रामबाग रेलवे स्टेशन के पास दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक और उसका साथी बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में जेवरात और जरूरी दस्तावेज रखे थे। सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) ज्ञानती गुप्ता की तहरीर के मुताबिक, वह रामबाग रेलवे स्टेशन गई थी। जहां से वापस लौटने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक राजू ने अकेले देखकर उसका बैग छीन लिया। जबकि, विरोध करने पर अपने एक अज्ञात साथी को बुलाकर मारपीट की। ज्ञानती गुप्ता के अनुसार, बैग में सोने की अंगूठी, कान की बाली और मंगलसूत्र के अलावा एसबीआई व बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम, आधारकार्ड, पैनकार्ड व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.