मेरठ, अगस्त 26 -- प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की टीमों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सभी चयन ट्रायल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। महिला एथलेटिक्स टीम के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 3 सितंबर को शाम तीन बजे होंगे। इसके बाद मंडल स्तरीय ट्रायल 5 सितंबर को सुबह 11 बजे होंगे। प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 और 9 सितंबर को प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित की जाएगी। महिला बैडमिंटन के जिला स्तरीय ट्रायल 1 सितंबर को शाम तीन बजे तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 2 सितंबर को सुबह आयोजित होंगे। प्रदेशीय प्रतियोगिता भी 8 और 9 सितंबर को प्रयागराज में होगी। वहीं सीनियर पुरुष हॉकी टीम के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 29 अगस्त को शाम तीन बजे और मंडल स्तरीय ट...