मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- बदलते दौर का ये अजीब मामला है। एक महिला पर दो पतियों द्वारा दावा किया जा रहा है। कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रेमी का स्वभाव पसंद नहीं आया तो महिला ने उसका साथ छोड़ दिया और पहले पति के साथ रहने चली गई। अब प्रेमी महिला को परेशान ही नहीं कर रहा उसके फोटो, वीडियो भी वायरल कर रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एटा के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ेरी निवासी सीमा पत्नी कमलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपने पति को छोड़कर एटा के गुलर थाना पिलुआ निवासी गौरव पुत्र राजेंद्र के साथ रहने लगी थी। उसके साथ उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी। लेकिन कुछ दिनों बाद उसे उसका स्वभाव ठीक नहीं लगा तो वह अपने पहले पति कमलेश के पास आकर रहने लगी है। अब गौरव उसे परेशान कर रहा है और फोन पर धमकी दे रहा है...