दुमका, अप्रैल 17 -- झारखंड सरकार के उद्योग विभाग एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बैंक समर्थित आरएएमपी कार्यक्रम के अंतर्गत दुमका जिला में महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होटल युवराज पैलेस, गिलानपाड़ा, दुमका में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि बाजार लिंकेज, क्रेडिट लिंकेज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- महिला उद्यमिता को बढ़ाने के लिए समावेशी विकास पर जोर उन्होंने यह भी कहा कि जिल...