महिला उत्पीड़न की शिकायतें सबसे अधिक, 10 दिन में निस्तारण के निर्देश
औरैया, जुलाई 25 -- राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता गुप्ता ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें महिला उत्पीड़न से संबंधित सामने आईं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष जांच कर 10 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आयोग की सदस्या ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.